* सहिष्णुता – ये भारतीय समाज और भारत भूमि की विलक्षण विशेषता है,जो इसे सबसे महान बनाती है। हजारों सालों तक कई विदेशी जाति, धर्म यहाँ आए और यहां कि पवित्र भूमि में समा गये। संसार के सभी धर्म भारत में पाए जाते हैं। हिन्दू,मुसलिम,सिक्ख,ईसाई,जैन,बौद्ध ,पारसी आदि सभी यहां मौजूद हैं और मंदिर मस्जिद चर्च सभी सद्भाव से रहते है। ऐसा संसार के किसी भी देश में नहीं है| अनेकता में एकता
—————-
*विविधतापूर्ण संस्कृति – भारत की संस्कृत बहुत ही रंगबिरंगी और वैविध्यपूर्ण है। भारत मे ८८० भाषाएं बोली जाती है । और भारत के हर प्रदेश के खानपान ,पहनावा, जीवनशैली भिन्न भिन्न है और लोगों में एक दूसरे की संस्कृति के लिए सम्मान है। हर दिन त्यौहार पर्व भारतीय संस्कृति की पहचान है। दुनिया में शायद ही इतनी विविधता भरी संस्कृति कोई और हो
—————-
* गजब का हेरिटेज – भारत की विरासत उसे अन्य देशों से महान बनाता है। भारत की विरासत बहुत ही समृद्धिशाली है।भारत में ३६०० साल पहले ही नगरीय सभ्यता का विकास हो गया था ,जब सारा विश्व आदिम अवस्था में था तब भारत ने विश्वगुरू बन सारे विश्व को सभ्यता की राह दिखाई। भारत मे एक और अजंता एलोरा का स्थापत्य है तो दूसरी तरफ कारीगरी का अजूबा ताज महल। एक ओर जहां गौरव के प्रतीक राजपूताना के ऊँचे ऊँचे महल हैं तो वही दक्षिण के आलीशान महल है। प्राकृतिक विविधता तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली है
————
* वैदिक संस्कृति -भारत ने वैदिक संस्कृति में संसार को वेदों,आयुर्वेद,योग,विज्ञान का ज्ञान विश्व को दिया।
भारत की वह कौन सी विशेषताएं हैं जो उसे दूसरे देशों से महान बनाती हैं?
1 Answers